लखीमपुरखीरी, मई 4 -- चारा लेने गए किशोर पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में किशोर की मौत हो गई। मामला भीरा थाना क्षेत्र के रामनगर कलां गांव का है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम 5 बजे 14 वर्ष का किशोर चारा लेने के लिए शारदा नदी के किनारे गया था। तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने गर्दन पर किया हमला। परिजन उसे बिजुआ सीएचसी ले गए। जहां किशोर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...