कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में चारा लेने गई युवती से गांव के ही युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती को पकड़कर युवक उससे अश्लील हरकत कर रहे थे। चिल्लाने पर उसकी मां पहुंची तो युवक धमकी देते हुए भाग निकले। पइंसा थाना पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती गुरुवार को खेत में चारा लेने गई थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही युवक उसको देखकर अश्लील गाना गाने लगे। युवती ने इसका विरोध किया तो युवकों ने पकड़ लिया। युवती से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। युवती से जमकर खींचतान की। युवती चीखने-चिल्लाने लगी तो खेत में मौजूद उसकी मां दौड़कर मौके पर पहुंची। मां के पहुंचने पर युवक उसको धमकी देते हुए भाग निकले। युवती ने मामले की नामजद तहरीर पइंसा थाना पुलिस को द...