बुलंदशहर, जून 12 -- नगर के एक मोहल्ले में खेतों से चारा लेने गई युवती से दूसरे समुदाय के युवकों पर छेड़छाड़ करने के साथ मारपीट का आरोप है।परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एक मोहल्ला निवासी युवती शाम करीब सात बजे खेतों से चारा लेने के लिए गई हुई थी।आरोप है कि वहां से लौटते समय दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने उसे रास्ते में जबरन रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर डाली।युवती ने कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।पीड़िता यह भी पढ़ें- कचरा फेंकने के विवाद में युवती और दिव्यांग भाई समेत तीन की पिटाई ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।सूचना पर पीड़िता अन्य महिलाओं को लेकर थाने पर पह...