रामपुर, मार्च 29 -- क्षेत्र के अनवा गांव में खेत पर चारा काट रही एक महिला पर गीदड़ ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया गया कि गांव अनवा निवासी हेमलता पत्नी जयप्रकाश खेत में बरसीन काट रही थी। अचानक गीदड़ ने उस पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह गीदड़ को भगाया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका उपचार कर घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.