हाथरस, मार्च 6 -- सादाबाद। सादाबाद के मढ़नई गांव में आवारा कुत्ते चारा लेकर आ रही छात्रा पर हमला बोल दिया। छात्रा के हाथ में गंभीर चोट आई। युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सादाबाद के गांव मढ़नई निवासी 24 वर्षीय नीतू पुत्री दीपू चौधरी शुक्रवार की सुबह पशुओं के लिए बरसीम लेकर खेत से घर लौट रही थीं। रास्ते में आवारा कुत्ते हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके दाहिने हाथ को बुरी तरह काट लिया। तनु की चीख सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाकर उन्हें बचाया। इस हमले में तनु के दाहिने हाथ की कोहनी के ऊपर लगभग तीन इंच चौड़ा और दो इंच गहरा घाव हो गया, जिससे काफी रक्तस्राव हुआ। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और प...