बरेली, जून 9 -- चारा मशीन से करंट से युवक की मौत फोटो 02- फाइल फोटो राहुलबहेड़ी। चारा काटते समय चारा मशीन से करंट लगने पर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलवार को गांव गौंटिया संतोष निवासी 32 वर्षीय राहुल पुत्र मेवा राम चारा मशीन से चारा काट रहा था। इस दौरान मशीन से करंट लग गया। आनन फानन में उसे भोजीपुरा एक अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत हो जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- ट्यूबवेल पर नहाते समय किशोर को लगा करंट, मौत यह भी पढ़ें- ट्यूबवेल में नहाते समय किशोर को लगा करंट, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...