अमरोहा, फरवरी 4 -- हसनपुर। सैदनगली क्षेत्र के गांव हाजीपुरा तरारा निवासी 27 वर्षीया चंद्रकला पत्नी विजय का हाथ मंगलवार सुबह चारा मशीन में आकर कट गया। बताया जा रहा है कि चंद्रकला घर पर मशीन से पशुओं के लिए हरा चारा काट रही थी। अचानक उसका हाथ मशीन में आ गया। लहूलुहान हालत में उसे निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अधिक रक्तस्राव की वजह से चंद्रकला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...