रांची, नवम्बर 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। देवघर कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े चारा घोटाले के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को लालू प्रसाद यादव समेत अन्य आरोपियों की आपराधिक अपीलों पर सुनवाई हुई। जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में लालू प्रसाद की अपील समेत कुल 14 अपीलों पर एक साथ सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद की ओर से अधिवक्ता ने तत्कालीन उपायुक्तों की गवाही के अंश अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए। इसमें अवैध निकासी की जानकारी मिलने, जांच के प्रयास और कोषागार की कार्यप्रणाली से जुड़े तथ्यों को रखा गया। लालू प्रसाद की ओर से अधिवक्ता ने तत्कालीन उपायुक्त सुखदेव सिंह की गवाही का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 1990 से 1995 के बीच देवघर कोषागार से अतिरिक्त निकासी हुई थी। सुखदेव सिंह वर्ष 1993-94 में देवघर के उपायुक्त थे। ...