सुल्तानपुर, मार्च 1 -- लंभुआ, संवाददाता। गांव में ही खेत में चारा काटने जा रही दलित महिला को बुरी तरह मारने पीटने वाले दो आरोपियों पर पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के गरएं की दलित महिला शकुंतला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके गांव के ही माधव सिंह से खेत में जानवर चले जाने के कारण पहले विवाद हुआ था। दो दिन पूर्व दिन में वह गांव में ही खेत में चारा काटने जा रही थी तभी नहर के पास माधव सिंह तथा सोनम सिंह उसकी बुरी तरह मारते-पीटते जमीन पर पटक दिए तथा जाति सूचक शब्दों की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...