चारा काटने को लेकर महिला पर दराती से हमला
संभल, जून 14 -- थाना क्षेत्र के गांव कैल निवासी शीला पत्नी राजपाल ने बताया कि रविवार को बाजरा का चारा काटने को लेकर गांव की एक महिला गाली गलौज करने लगी। जब उसने विरोध किया तो उसने दरांती से वार कर दिया। जिससे पीड़ित महिला शीला के खुली चोटे आई। बबराला पुलिस ने महिला को मेडिकल स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर भेज दिया। हालांकि पीड़िता ने बबराला थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.