भागलपुर, जून 5 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती प्रखंड के भटूवाचक गांव में चारा काटने के दौरान हादसा हो गया। 20 वर्षीय युवक हरेंद्र कुमार का हाथ अचानक असंतुलित होकर मशीन के ब्लेड की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में युवक की हथेली बुरी तरह जख्मी हो गई और हाथ की पांचों उंगलियां कट गईं। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में मशीन को बंद किया और खून से लथपथ हरेंद्र को बाहर निकाला। युवक को बेहद गंभीर स्थिति में तत्काल इलाज के लिए पीरपैंती रेफरल अस्पताल लाया गया था। युवक को बेहतर सर्जरी व इलाज के लिए भागलपुर (मायागंज अस्पताल) रेफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से युवक घायल यह भी पढ़ें- ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से युवक घायल यह भी पढ़ें- बांका: ट्रैक्टर इंजन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

हिंदी हिन्दुस्तान ...