हजारीबाग, मार्च 15 -- केरेडारी प्रतिनिधि केरेडारी प्रखंड के बंगवारी गांव स्थित चारागाह में बैठी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला संगठन मोर्चा समिति द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन ग्यारह मार्च को ग्रामीण महिलाओं की ओर से दिया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि बंगवारी गांव की महिलाएं पिछले करीब दो वर्षों से क्षेत्र में हो रहे प्रदूषण, रोजगार सहित अन्य समस्याओं को लेकर चारागाह स्थल पर बैठकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि एनटीपीसी तथा एमडीओ कंपनियों के कार्यों के कारण गांव की कई समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। जिनके समाधान की मांग को लेकर वे आंदोलनरत हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में कुछ लोगों द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने और उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.