पाकुड़, दिसम्बर 29 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय का खेल मैदान आज उपेक्षा का दंश झेल रहा है। राजाओं के शासन काल के समय से उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा राष्ट्रीय स्तर के चुनींदा खिलाड़ियों के पदचाप से गुलजार रहने वाला, वर्तमान समय में उन उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की उपस्थिति का मूक गवाह है। विभिन्न प्रकार के उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के कारण दूर-दूर तक अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाला यह खेल मैदान आज भी अन्य राज्यों के खिलाड़ियों के लिए यादगार बना हुआ है। परंतु वर्तमान में देख-रेख के समुचित अभाव तथा प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह खेल मैदान चारागाह व चारों ओर गंदगी से भरा दिखता है। मैदान की स्थिति ऊबड़-खाबड़ है। जिसे खेल के लायक मैदान बनाने के लिए समतलीकरण का कार्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.