आगरा, मई 10 -- दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 10 चारसू दरवाजा क्षेत्र स्थित नवनिर्मित पार्क का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के सतत विकास के लिए संकल्पित है। पिछली सरकारों में विकास के नाम पर जनता से सिर्फ छलावा होता था। विकास कार्य जाति और धर्म और समाज को देखकर किए जाते थे। लेकिन केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास भावना से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने जन चौपाल में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। यह भी पढ़ें- आमजनों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रतिवद्ध:योगेंद्र मंत्री ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद...