चक्रधरपुर, नवम्बर 15 -- चक्रधरपुर।भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर नवयुवक संघ गोपीनाथपुर की ओर से चक्रधरपुर के चारमोड़ में आयोजित होने वाली पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ।झामुमो के केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर मल्यार्पण कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कुल 64 टीम भाग ले रही है। मौके धीरज महतो, कादेराम माझी, निरंजन महतो, भीमसेन महतो, हेमंत मिश्रा, राजकुमार महतो, प्रियरंजन प्रधान, नीरज महतो आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता का फाइनल 19 नवंबर को होगा। जहां मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.