नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरी जिले में चारमीनार एक्स्प्रेस में अचानक आग लग गई। ट्रेन के एक कोच से अचानक तेज लपटें उठने लगीं। जानकारी के मुताबिक उस समय ट्रेन अलेर रेलवे स्टेशन के पास थी। सूत्रों का कहना है कि घटना के वक्त ट्रेन की रफ्तार ज्यादा नहीं थी। यह धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एस-5 कोच में लगी थी। इसेक बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग बाहर निकलने लगे। किसी यात्री के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है। सोशल मीडिया पर ट्रेन में आग लगने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि कोच से पहले धुआं उठता है और फिर आग की लपटें खिड़कियों से निकलने लगती है। थोड़ी ही देर में ट्रेन का कोच भट्ठी बन जाता है। चेन की खींचने की वजह से ट्रेन रुक गई। हालांकि कई यात्री ट्रेन रुकने से पहले ही बाहर...