लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गुरुवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। टीम ने फिरोजाबाद निवासी जय कुमार उर्फ जैकी और शैलेंद्र उर्फ कालू को चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 8-9 से घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान 20 हजार रुपये के दो टच स्क्रीन मोबाइल और 1900 रुपये नकद बरामद हुए हैं। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ जीआरपी में पहले से मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.