लखनऊ, जुलाई 6 -- चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ-नौ से पांच माह की चोरी गई बच्ची को जीआरपी की टीम ने सकुशल बरामद करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि महिला रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों से मासूमों को चुराती थी। उसके मुंबई, दिल्ली व अन्य शहरों में बेच देती थी। जीआरपी ने पूछताछ के आधार पर दूसरे शहरों में बच्चों को खरीदने वालों की तलाश में टीमें लगा दी हैं। जीआरपी एसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि अयोध्या के इनायत नगर निवासी एक परिवार 15 जून की रात को कर्नाटक के लिए ट्रेन के इंतजार में चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ-नौ पहुंचा। उसी दौरान एक अज्ञात महिला उनसे घुल-मिल गई। पीड़ित परिवार ट्रेन के इंतजार में खाना खाने के बाद सो गया। रात एक बजे जब उनकी नींद खुली उनकी बच्ची और अज्ञात महिला वहां नही...