नई दिल्ली, फरवरी 3 -- चारबाग स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते -होते बच गया। प्लेटफार्म नंबर चार पर यात्रियों को ले जा रहा एक बैट्री रिक्शा ट्रैक पर पलट गया। इसके बाद हड़कंप मचा गया। गनीमत थी कि उस समय कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। इस हादसे में तीन यात्री और चालक घायल हो गया। सुबह 11 बजे के समय प्लेटफार्म नंबर चार पर एक बैट्री रिक्शा तीन यात्रियों को लेकर जा रहा था। ज़ब यह कानपुर साइड में फुट ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचा तो चालक ने आगे चल रहे एक यात्री से आगे निकलने के लिए प्लेटफार्म से ट्रैक की तरफ से तेजी से कट मार दिया। वहां मौजूद यात्रियों का कहना है कि तेजी से मारे गए कट के कारण बैट्री रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक पर जा गिरा। इस घटना से प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद यात्री भागे -भागे वहां पहुंचे और गिरे यात्रियों और च...