लखनऊ, अप्रैल 14 -- यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित सामान रखने के लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने चारबाग स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की सुविधा मंगलवार से शुरू कर दी है। उद्घाटन एक यात्री से कराया गया। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि लॉकर सुविधा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर एसी प्रतीक्षालय के पास स्थापित की गई है, जिससे यात्रियों को आसानी से इसका लाभ प्राप्त हो सके। डिजिटल लॉकर प्रणाली के माध्यम से यात्री अपने सामान को सुरक्षित रूप से निर्धारित समयावधि के लिए रख सकते हैं। यह लॉकर मीडियम, लार्ज एवं एक्स्ट्रा लार्ज श्रेणी में उपलब्ध हैं, जिनके लिए 6 से 24 घंटे की अवधि के अनुसार शुल्क निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- Train Ticket हुआ सस्ता! रेलवे दे रहा है खास डिस्काउंट, 14 जुलाई तक मिल रहा है मौका कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से यात...