लखनऊ, फरवरी 3 -- चारबाग स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। प्लेटफॉर्म नंबर चार पर यात्रियों को ले जा रहा एक बैट रिक्शा ट्रैक पर पलट गया। गनीमत थी कि उस समय कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। इस हादसे में तीन यात्री और चालक घायल हो गया। सुबह 11 बजे के समय प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक बैटरी रिक्शा तीन यात्रियों को लेकर जा रहा था। ज़ब यह कानपुर साइड में फुट ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचा तो चालक ने आगे चल रहे एक यात्री से आगे निकलने के लिए प्लेटफॉर्म से ट्रैक की तरफ से तेजी से कट मार दिया। वहां मौजूद यात्रियों का कहना है कि तेजी से मारे गए कट के कारण बैटरी रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक पर जा गिरा। इस घटना से प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद यात्री भागे -भागे वहां पहुंचे और गिरे यात्रियों और चालक को फौरन उठाया। बताते हैं कि यात्रिय...