लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।सहारनपुर जाने के लिए कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए सुबह 11 बजे चारबाग स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचे यात्री को कैब वाला उतार कर चला गया। सामान के साथ जब यात्री प्लेटफार्म पर जाने के लिए चले तो पाया कि निर्माण कार्य के कारण मुख्य प्रवेश द्वार बंद है। प्लेटफार्म पर किधर से जाएं, इसकी जानकारी देने के लिए वहां कोई बोर्ड नहीं लगा था। पास में कुलियों से पूछ कर यात्री किसी तरह जनरल टिकट काउंटर की तरफ से दौड़ते-दौड़ते प्लटेफार्म पर पहुंचे। जरा सी देर हो जाती तो उनकी ट्रेन छूट जाती।स्टेशन पर निर्माण कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था की इस लापरवाही का खामियाजा रोजाना यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर दाहिनी तरफ फुटओवर ब्रिज और बाईं तरफ जीआरपी थाना के पास तक ...