लखनऊ, मई 28 -- वीआईपी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की देखरेख में बड़ी लापरवाही सामने आई है। लखनऊ से देहरादून के बीच चलने वाली इस ट्रेन के एक कोच को उचित तरीके से जांचे-परखे बिना ही रवाना कर दिया गया। जिसके कारण रास्ते भर इस कोच के यात्री परेशान रहे। हालांकि, उनकी ओर से रेलवे को शिकायत की भी गई। लेकिन, समस्या को दूर नहीं किया जा सका। ट्रेन नंबर 22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ से सुबह 19 मिनट की देरी से 5.15 की बजाय 5.34 बजे बुधवार को रवाना की गई। इस ट्रेन के कोच सी-5 के यात्री करन ने कोट का ऑटो डोर बंद न होने से परेशान होकर रेलवे को एक्स पर शिकायत की। कहा कि ऑटो डोर बंद न होने से कूलिंग नहीं हो पा रही है, जिससे इस गर्मी में यात्रियों को परेशानी हो रही है। उनकी शिकायत पर डीआरएम एनईआर की तरफ से एक्स पर बताया गया कि शिकायत पर ऑनबोर्...