लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, सौरभ शुक्ल, वरिष्ठ संवाददाता।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग में करीब एक महीने पूर्व पुलिस और एलआईयू की मदद से एक संदिग्ध विदेशी महिला (32) को नाका पुलिस और एलआईयू ने पकड़ा था। पुलिस की पड़ताल में महिला के पास न तो वीजा मिला न ही पासपोर्ट। वह खुद के बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं दे पा रही है। पुलिस ने जब विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय अप्रवासी ब्यूरो (एफआरआरओ) की मदद से महिला की फोटो, फिंगरप्रिंट और रेटिना का परीक्षण दूतावास की मदद से कराया तो चौकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि उज्बेकिस्तान के रिकार्ड में भी उस महिला के दस्तावेज नहीं मिले हैं। यह भी पढ़ें- चारबाग में मिली उज्बेकिस्तान की संदिग्ध महिला, न पासपोर्ट-न वीजा: उज्बेकिस्तान दूतावास से फोटो और रेटिना के मिलान में भी नहीं इसके बाद पानदरीबा चौ...