लखनऊ, अप्रैल 20 -- चारबाग में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए यातायात विभाग की ओर से यू-टर्न का नया प्रयोग शुरू किया गया है। आलमबाग और हजरतगंज से चारबाग स्टेशन जाने के लिए यू-टर्न का प्रयोग रविवार को लागू किया गया है। इसके लिए रविंद्रालय तिराहे के सामने बने डिवाइडर कट को बैरिकेडिंग लगाकर ब्लॉक कर दिया गया है, जबकि फुट ओवरब्रिज के नीचे गुप्ता तिराहे पर डिवाइडर के कट को बंद किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि फिलहाल दो हफ्ते के लिए इसे लागू किया गया है। प्रयोग सफल होने पर स्थायी कर दिया जाएगा। ऐसे गुजरेंगे वाहन-आलमबाग से चारबाग जाने वाले वाहन रविंद्रालय तिराहे से दाहिने न होकर सीधे केकेसी से यू-टर्न लेकर रविंद्रालय तिराहे से बाएं होकर चारबाग रेलवे स्टेशन जा सकेंगे।-चारबाग यह भी पढ़ें- चौराहे से 200 मीटर पर ही काम कर पाई ग्रीन ...