बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती। लालगंज पुलिस ने कुदरहा में होली के दिन हुई मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। कुदरहा निवासी विवेक कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने शराब के नशे में आकर उन्हें व उनके पिता कृष्णमोहन को चारपाई हटाने के लिए कहा। ऐसा करने से मना करने पर अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के आरोपी उमाशंकर, भीम और मस्तराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई महेश कुमार शर्मा को सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.