बागपत, मार्च 13 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुरकलां गांव जंगल में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर को गुरुवार की रात सांप ने डस लिया। जिस समय सांप ने उसे डसा, उस समय सोते हुए मजदूर का एक हाथ चारपाई से जमीन पर लटका हुआ था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नैक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाकर उसकी जान बचाई। मुजफ्फरनगर जिले के लुसाना गांव निवासी अकबर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुरकलां गांव जंगल में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। गुरुवार की रात मजदूरी करने के बाद वह झुग्गी के बाहर चारपाई पर सो गया था। बताया कि उसका एक हाथ चारपाई से नीचे लटक रहा था। देर रात एक सांप वहां पहुंचा और चारपाई से नीचे लटक रहे हाथ की अंगुली में डस लिया। सांप के डस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.