चारपाई सहित ग्रामीण को घर से उठा ले गए आरोपी
पीलीभीत, मई 1 -- पूरनपुर। पुराने मामले में पुलिस से शिकायत करने से नाराज चार लोग घर में घुसकर चारपाई पर लेटे ग्रामीण को उठा ले गए। उसके बाद गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर के रहने वाले लक्ष्मीनारायण पुत्र रामनाथ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 अप्रैल को वह अपने घर में चारपाई पर सो रहे थे। इस दौरान गांव के ही शिवओम, शिवहरि पुत्र राजेंद्र प्रसाद, रानू पुत्र राम प्रकाश, छिद्दू पुत्र छोटेलाल उनके घर में घुस आए। चारों लक्ष्मी नारायण को चारपाई सहित घर से उठाकर ले गए। उन्होंने घर के बाहर पाकड़ के पेड़ के पास लक्ष्मी नारायण को चारपाई से नीचे उतारकर मारपीट की। आरोप है चारों रानू के खिलाफ पुलिस से की गई शिकायत करने से नाराज है। इस दौरान लक्ष्मी नारायण ने डायल 112 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.