चारपाई में सो रही महिला को सांप ने दो जगह डसा, मौत
बांदा, अगस्त 21 -- बांदा। चारपाई में सो रही महिला की सर्प के डसने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरका थाना क्षेत्र के गांव मऊ निवासी संतोष ने बताया कि उनकी बड़ी मां 58 वर्षीय कजलिया खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में चारपाई में सो रहीं थीं। शुक्रवार को तड़के सोते समय चारपाई में चढ़े सांप ने उनके कूल्हे व हाथ में डस लिया। वहीं बगल में लेटे उनके पति शिवमंगल ने देखा तो सांप के डसने की जानकारी हो सकी। परिजन उन्हें लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। आराम न लगने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भी उपचार के बाद उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। वहां उनकी मौत हो गई। बताया कि उनके एक पुत्र है। पति खेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.