चंदौली, जून 8 -- चकिया (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया कला गांव में शुक्रवार की रात घर से सटे मड़ई में चारपाई पर सो रहे 34 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का पुलिस आज दोपहर बाद खुलासा कर सकती है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के काफी करीब पुलिस पहुंच चुकी है। कई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जोगिया कला निवासी स्वर्गीय रामचंद्र यादव के मझले बेटे बृजेश उर्फ बेचई यादव खेती बाड़ी करता था। बीते शुक्रवार की रात बृजेश भोजन करने के बाद अपने घर से लगी मड़ई में चारपाई पर सो गया था। यह भी पढ़ें- फालोअप: 24 घंटे बाद भी पुलिस सुलझा नहीं पाई हत्या की गुत्थी शनिवार सुबह करीब पांच बजे के आसपास छोटे भाई की पुत्री हैंडपंप पर पानी भरने गई, जहां पास ही चारपाई के नीचे गिरा हुआ खून और रक...