प्रयागराज, जून 1 -- करमा (प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर थानाक्षेत्र के चकिया गांव में रविवार रात चारपाई पर सो रहे एक अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी परिवार के सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे भतीजे के प्रेम विवाह को लेकर चल रहा विवाद सामने आया है। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता और शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया。 यह भी पढ़ें- करमा में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्याहत्या का मामला चकिया गांव निवासी 55 वर्षीय तिलकधारी भारतीया खेती ...