संवाददाता, मार्च 29 -- कानपुर के घाटमपुर के सजेती के सॉखाहारी गांव में बकाया लेने पहुंचा दलित फेरी वाला चारपाई पर बैठ गया तो एक परिवार को यह नागवार गुजरा। दबंग परिवार के लोगों ने उसे गिरा-गिराकर पीटा। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो मौके पर पुलिस पहुंची। परिवार पुलिस से भी भिड़ गया और चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल से भी धक्का मुक्की और अभद्रता की। पीड़ित की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार को हिरासत में लिया गया है।चारपाई पर बैठने पर दलित को पीटा कोरिया गांव निवासी रामबहादुर कोरी कपड़े की फेरी लगाता है। बेटे आदित्य ने बताया कि कुछ दिन पहले सॉखाहारी गांव के एक होटल संचालक ने पिता रामबहादुर से घर की महिलाओं के लिए कपड़े उधार लिये थे। कई दिन बीतने के बाद भी जब पैसे नहीं दिए तो शनिवार को पिता चार सौ रुपए लेने दुकानदार के घर पहुं...