कौशाम्बी, फरवरी 14 -- कोतवाली क्षेत्र के गंभीरा पूरब गांव निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि छह फरवरी को वह अपनी मां केलपति देवी के साथ रिश्तेदारी में फतेहपुर के खागा गया था। लौटते वक्त सैनी इलाके में त्रिलोकपुर के समीप पीछे से आए चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पीड़ित के साथ उसकी मां भी घायल हो गईं। गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित की मां का अभी भी इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...