हरिद्वार, अप्रैल 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। खाड़ी देश में युद्ध के चलते गैस और तेल की आपूर्ति प्रभावित होने का सीधा असर अब उत्तराखंड के पर्यटन कारोबार पर दिखने लगा है। चारधाम यात्रा सीजन के बावजूद होटल व्यवसाय में अपेक्षित रौनक नहीं दिख रही है। होटल संचालकों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बुकिंग में करीब 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। होटल व्यवसायी अमित और उमेश पालीवाल ने बताया कि वर्तमान समय में उनके होटलों में औसतन केवल 4 से 5 कमरों की ही बुकिंग हो पा रही है, जबकि पिछले वर्षों में इस समय तक होटल के काफी कमरे यात्रियों से भर जाते थे। उन्होंने बताया कि पहले यात्री कमरा बुक करने से पहले होटल के कमरों की जानकारी ही जुटाता था, लेकिन इस बार यात्रियों की प्राथमिकता में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। अब यात्री सबसे पहले भोजन की सु...