रिषिकेष, मार्च 9 -- चारधाम रूट पर संयुक्त सर्वे में 39 ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्र में मिले हैं। इन सड़कों से गुजरने के दौरान न सिर्फ तीर्थयात्रियों को खतरा है, बल्कि रोजाना सफर करने वाले आम लोगों की जान को भी कम जोखिम नहीं है। सर्वे रिपोर्ट में हादसों की रोकथाम के लिए चिन्हित स्थानों पर सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए हैं। संभागीय परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों ने 20 से 28 फरवरी के बीच सर्वे किया। जिसमें उन्होंने रायवाला और भानियावाला में नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया। रानीपोखरी-ऋषिकेश मार्ग का भी जायजा लिया गया। जिसमें सर्वाधिक ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्र में छिद्दरवाला से लेकर भानियावाला तक मिले हैं। जबकि, भानियावाला से आगे रानीपोखरी होते हुए ऋषिकेश पहुंच रही सड़क पर भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.