रिषिकेष, फरवरी 17 -- चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को सुगम आवागमन के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति भी तैयारियों में जुट गई है। इस बार दस निजी परिवहन कंपनियों को मिलाकर रोटेशन बनाया गया है, जिसमें लगभग दो हजार बसें चारधाम रूट पर दौड़ेंगी। यात्रा रूटों पर बसों को दौड़ाने से पूर्व उनकी आवश्यक मरम्मत का कार्य भी तेजी से चल रहा है। यात्रा बस अड्डे में नई बसों के चेचिस पर भी मैकेनिक बॉडी बनाने के काम जुटे हैं। बसों के टायर, ब्रेक और इंजन को पूरी तरह से फिट किया जा रहा है, जिससे कि देश-दुनिया से चारधाम दर्शन के लिए पहुंचने वाले यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराई जा सके। संयुक्त रोटेशन में हरिद्वार की निजी कंपनी भी जुड़ने से समिति से जुड़े सदस्यों को इस साल की यात्रा में आर्थिक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद भी जगी है। समिति में फिलहाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.