रुडकी, अप्रैल 17 -- नारसन। चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने हाईवे स्थित नारसन बॉर्डर पर बनाए जा रहे ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चारधाम यात्रा के दौरान इस सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है, जहां से श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे। इसे लेकर परिवहन विभाग लंबे समय से तैयारियों में जुटा हुआ है और अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। यह भी पढ़ें- नारसन बॉर्डर पर डीएम-एसएसपी का संयुक्त निरीक्षण, यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए खुले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर यह भी पढ़ें- हरिद्वार में चार धाम यात्रा पंजीकरण का शुभारंभ, श्रद...