हरिद्वार, अप्रैल 6 -- चारधाम यात्रा को देखते हुए जिले में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सफाई अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करने और नियमित रिपोर्टिंग करने के निर्देश मिले हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सफाई अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कुछ नोडल अधिकारी सफाई कार्यों की रिपोर्ट समय पर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जो गंभीर लापरवाही है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रतिदिन किए गए कार्यों की सूचन...