हरिद्वार, मार्च 11 -- चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को हिल बाईपास मार्ग और मां मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी निर्माण कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप किए जाएं। डीएम ने हिल बाईपास...