देहरादून, मार्च 11 -- हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को हिल बाईपास सड़क और मां मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।डीएम ने हिल बाईपास मार्ग पर पड़े मलबे को यात्रा शुरू होने से पहले हटाने के निर्देश भी दिए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी प्र...