चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, बस अड्डे और पीठ बाजार से 33 सैंपलों की जांच की
हरिद्वार, अप्रैल 9 -- चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय दिख रहा है। गुरुवार को हरिद्वार में रोडवेज अड्डे के आसपास और सेक्टर चार स्थित पीठ बाजार से खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों पर विभाग की टीम ने जांच की। विशेष तौर पर पानी की बोतलों, कोल ड्रिंक, तेल और मिर्च-मसालों के 33 सैंपल लिए गए। हरिद्वार बस अड्डे के पास से पानी के पांच, सोडा वाटर और रिफाइंड का एक-एक सैंपल लिया गया। जबकि पीठ बाजार में बिकने वाले मिर्च मसालों के 26 सैंपल लिए गए। इनमे से पानी के तीन सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर स्थित फूड टेस्टिंग लैब भेजे गए। हरिद्वार बस अड्डे के आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थो की जांच के लिए मोबाइल टेस्टिंग लैब भी लगाई गई है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग को लोकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.