हरिद्वार, अप्रैल 7 -- चारधाम यात्रा और कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी सिटी अभय सिंह ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चंडीघाट से चिड़ियापुर तक सड़क, पार्किंग और वन विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई। साथ ही राजमार्ग और नहर पटरी का भी भौतिक निरीक्षण किया गया। एसपी सिटी ने सर्विस रोड की मरम्मत में तेजी लाने और निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा और कुंभ मेले के दौरान यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करना आवश्यक है। इस दौरान एनएचएआई के जेई विनोद उनियाल, निर्माण कंपनी के प्रभारी सोमदत्त तिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.