रिषिकेष, अप्रैल 10 -- चारधाम यात्रा रूट पर शुक्रवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान 25 ठेलियां जब्त कर ली गईं, जबकि काउंटर और मेज-कुर्सी तक नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों का संभलने का मौका तक नहीं मिला। बचने के फेर में कई अतिक्रमणकारी सामान लेकर दौड़ते भी दिखे। शुक्रवार दोपहर बाद एसडीएम योगेश मेहरा की अगुवाई में नगर निगम और पुलिस की टीम यात्रा रूट हरिद्वार बाईपास मार्ग पर पहुंची। इंद्रमणि बडोनी चौक से अतिक्रमण हटाते हुए टीम खांडगांव स्थित रेलवे अंडर पास तक गई। इसी बीच 25 ठेलियों को निगम के कर्मचारियों ने ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर जब्त कर लिया। 10 काउंटर और दर्जनों कुर्सी-मेज भी कार्रवाई में जब्त की गई। वहीं, अभियान में शामिल नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि चारधाम यात्रि...