रिषिकेष, अप्रैल 7 -- शहर में निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा ने चारधाम यात्रा रूट हरिद्वार बाईपास को ऋषिकेश में खोद दिया है। संकरे मार्ग पर खुदाई कर सीवर लाइन बिछाई गई है, जिसके बाद उसे मिट्टी से भर भी दिया गया है, लेकिन बारिश में यह मिट्टी बैठ चुकी है। उबड़-खबाड़ हो चुकी सड़क पर अब इस खोदाई की वजह से वीकेंड पर ट्रैफिक फंस रहा है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। जबकि, महज 12 दिन बाद चारधाम यात्रा भी शुरू हो रही है, जिसमें देशभर से भारी तादाद में यात्री वाहनों को धामों के लिए गुजरना है। सीवर लाइन की इस खुदाई से गौरा देवी चौक भी और ज्यादा संकरा हो गया है। सड़क पर मिट्टी से हर समय धूल का गुब्बार उठ रहा है, जिससे आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग परेशान हैं। बदहाल हो चुकी सड़क पर दुर्घटना का अंदेशा अलग से बना हुआ है। खास है कि इसी बाइपास रूट से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.