रिषिकेष, मार्च 27 -- चारधाम यात्रा को देखते हुए एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्ड़ियाल और सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी ने यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गंगोत्री और बदरीनाथ नेशनल हाईवे व तपोवन बाईपास का जायजा लिया गया। एसडीएम ने बदरीनाथ हाईवे पार्किंग स्थलों की जानकारी के लिए पर्याप्त साइनेज, यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क, हाईवे की मरम्मत, सुरक्षा दीवार, पैराफिट, चेतावनी बोर्ड आदि व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीओ ने पुलिसकर्मियों को यात्राकाल में ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए प्लान तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...