विकासनगर, मई 27 -- परिवहन विभाग चारधाम यात्रा के दौरान यातायात एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कटापत्थर क्षेत्र में 229 वाहनों की जांच की गई। वहीं हर्बटपुर क्षेत्र में 53 वाहनों की जांच की गई। एआरटीओ अनिल सिंह नेगी ने बताया कि अभियान के तहत कुल 10 वाहनों के चालान किए गए। इनमें एक प्राइवेट वाहन का चारधाम यात्रा में व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर वाहन को सीज किया गया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...