रिषिकेष, मई 9 -- चारधाम यात्रा में डग्गामारी रोकने के दावों के बीच संभागीय परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। हालात ऐसे हैं कि विभागीय अधिकारियों की बजाय स्थानीय टैक्सी-मैक्सी चालक खुद डग्गामार वाहनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर रहे हैं। डग्गामारी से स्थानीय परिवहन कारोबारियों में आर्थिक नुकसान की चिंता भी बढ़ रही है। शनिवार को यात्रा बस अड्डे पर ऐसा ही मामला सामने आया। चमोली से एक मैक्सी वाहन सवारियां लेकर ऋषिकेश पहुंचा। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे चालक ने एक युवक के माध्यम से महाराष्ट्र के तीन तीर्थयात्रियों को केदारनाथ यात्रा के लिए वाहन में बैठा लिया। यह भी पढ़ें- ग्रीन कार्ड अवधि बढ़ने पर ट्रैवल कारोबारियों में आक्रोश,बैठक कर कोर्ट जाने का लिया निर्णय इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय टैक्सी-मैक्सी संचालकों में नाराजगी ...