हरिद्वार, मार्च 30 -- चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। सोमवार को रोशनाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने इसका शुभारंभ किया। पहले दिन 11 ग्रीन कार्ड जारी किए गए। इस नई व्यवस्था के तहत चारधाम जाने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों की तकनीकी फिटनेस अनिवार्य रूप से जांची जाएगी। फिट पाए जाने पर ही ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि ग्रीन कार्ड समय पर यात्रियों को मिल सके, इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में काउंटर बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान माल वाहक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा, जिससे जाम की स्थिति न बने और श्रद्धालुओं को परेशानी न उठानी पड़े। इस अवसर पर एनआईसी उत्तराखंड के वरिष्ठ निदेशक हिमांशु कुमार और संयुक्त निदेशक रमन पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.