नैनीताल, अप्रैल 20 -- नैनीताल, संवाददाता। चारधाम यात्रा ड्यूटी से जुड़े मुद्दों को लेकर फार्मासिस्टों का विरोध तेज हो गया है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के फार्मासिस्ट काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराते हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।15 अप्रैल से शुरू हुआ यह विरोध सोमवार को भी जारी रहा। बीडी पांडे अस्पताल सहित मंडल के सभी सीएचसी और पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट इस आंदोलन में शामिल हैं। एसोसिएशन के जिला संरक्षक आईके जोशी ने बताया कि फार्मासिस्टों को चारधाम यात्रा मार्ग में ड्यूटी देने के बावजूद यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन भत्ता नहीं दिया जा रहा है। तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था भी नहीं है। यह भी पढ़ें- चम्पावत में फार्मासिस्टों ने विरोध जताया उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर फार...