नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। चारधाम की यात्रा के लिए गैर उत्तराखंड राज्य के टूरिस्ट वाहनों को अब महज 15 दिन की परमिशन दी जा रही है। यानी बाहरी टूरिस्ट वाहन को यह यात्रा महज 15 दिन में पूरी करनी होगी। अगर अवधि बीत गई तो दोबारा शुल्क जमा करके उत्तराखंड सरकार से अनुमति लेनी होगी। इसे लेकर दिल्ली के टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश है। उन्होंने इस नियम में बदलाव किए जाने की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने दिल्ली में उत्तराखंड भवन पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट का कहना है की उत्तराखंड से बाहर के राज्यों की टैक्सी और बसों को सिर्फ 15 दिन का ग्रीन कार्ड/हिल फिटनेस मिल रही है, लेकिन उत्तराखंड की टैक्सी व बसों को एक बार में छह महीने के लिए ग्रीन कार्ड...